उत्तराखंड के लिए सावन के पहले सोमवार की बारिश तबाही लेकर आई। चमोली के थराली और घाट ब्लॉक में तड़के बादल फटने से 10 दुकानें, कई मवेशी और कई वाहन बह गए। बता दें कि आज से उत्तराखंड और नेपाल मूल के लोगों का सावन शुरू हो गया है।

रात से लगातार हो रही बारिश से थराली के धारडंबगड़ में सोमवार को सुबह करीब 3:00 बजे और घाट में करीब 4:00 बजे बादल फट गया। जिससे कई मवेशी, 10 दुकानें, 3 बुलेरो, 1 मैक्स, 2 कार और 4 बाइक बह गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं, लेकिन इस तबाही से लाखों का नुकसान हो गया है। वहीं घाट ब्लॉक में बादल फटने से कुंडी गांव में 5 परिवार बेघर होने और पशुओं के गौशाला में दबने की सूचना मिली है।
बादल फटने की सूचना के बाद जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में स्थिति की समीक्षा करते के बाद आईआरएस टीम को राहत बचाव कार्य के लिए रवाना किया। कुंडी ग्राम में तहसीलदार और पुलिस टीम पहुंच चुकी है। टीम वहां हुए नुकसान का जायजा ले रही है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


