इसी तरह, ऑस्ट्रेलिया की समाचार वेबसाइट ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने ‘Taj Mahal sidelined for being too muslim’ शीर्षक के साथ लिखा है, ‘भारत में ताजमहल को नज़रअंदाज किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश में कट्टर हिंदुत्ववादी सरकार के मुख्यमंत्री का मानना है कि ताजमहल भारतीय संस्कृति को प्रतिबिंबित नहीं करता.’
अखबार लिखता है, ”ताजमहल का निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल शासक शाहजहां ने करवाया था. हाल ही में उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के कुछ हफ्तों बाद ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस मुस्लिम विरासत को दरकिनार कर दिया है.”
ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र द टेलीग्राफ ने भी ताजमहल के मुद्दे को जगह दी है. द टेलीग्राफ लिखता है, ”इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं कि ताजमहल इस ग्रह पर मौजूद सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है. साल 2007 में इसे विश्व के सात अजूबों में भी शामिल किया जा चुका है, लेकिन जिस शहर आगरा में ताजमहल है वहां की राज्य सरकार को शायद ऐसा नहीं लगता.”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


