हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार जब तक इस मुद्दे पर अपनी सफाई देती तब तक यह ख़बर पूरी दुनिया में फैल चुकी थी, और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इस पर लेख प्रकाशित कर दिए.
अमरीका के प्रमुख अख़बार ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने एक लेख प्रकाशित किया है. इस लेख का शीर्षक है, क्या भारत में ताजमहल की अनदेखी इसलिए हो रही है क्योंकि उसे मुसलमान ने बनवाया है
इस लेख में लिखा गया है, ”वायु प्रदूषण की वजह से पीले पड़ते ताजमहल की हालत और ज्यादा ख़राब होने लगी है, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश की हिंदुत्ववादी सरकार में ताजमहल अपने पुनर्निर्माण के लिए फंड की कमी से जूझ रहा है. इसकी वजह ताजमहल का निर्माण मुसलमान शासक द्वारा किया जाना बताया जा रहा है.”
लेख में आगे लिखा गया है, ”भारत में पर्यटन का बड़ा केंद्र रहे ताजमहल को वहां की राज्य सरकार ने पर्यटक स्थलों की बुकलेट से बाहर कर दिया है.”
योगी को ताजमहल से नफ़रत क्यों?
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


