अली अल-सालेही ने 1970 में बेलारूस के एलिट स्नाइपर्स स्कूल से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इराक़ी सेना में भर्ती होकर 1973 में उन्होंने गोलान हाइट्स के इलाक़े में सीरियाई सैनिकों से कांधे से कांधा मिलाकर इस्राईल के ख़िलाफ़ युद्ध किया।
उसके बाद उन्होंने उत्तरी इराक़ में कुर्द अलगाववादियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में भाग लिया। 1991 में सद्दाम के जल्लादों ने उनके एक भाई को मौत के घाट उतार दिया।
इसी साल 8 मोहर्रम को अली अल-सालेही की दाइश के ख़िलाफ़ मोर्चे पर लड़ते हुए शहादत हो गई।


















