65 वर्षीय अली अल-सालेही एक बहुत ही माहिर निशानेबाज़ या स्नाइपर थे, जिन्होंने कई लड़ाईयों में भाग लिया था।
इराक़ में हज़ारों निर्दोष लोगों के ख़ून से होली खेलने वाले तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ाई को अल-सालेही मानवता और बुराई के ख़िलाफ़ जंग समझते थे, इसीलिए मानवता की रक्षा करने के लिए उन्होंने शिया स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी में शामिल होने का निर्णय लिया।
इराक़ के शिया मुसलमान हश्दुश्शाबी को अब एक चैंपियन की तरह देखते हैं, जिसने देश और शिया मुसलमानों को शताब्दियों के उत्पीड़न एवं शोषण से बाहर निकाला है, इस विश्वास के साथ कि शहादत से ही ज़ुल्म और अत्याचार पर विजय प्राप्त की जा सकती है।


















