पारी के 11वें ओवर में आए इमरान ताहिर को ईशान किशन ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका लगाया. ओवर में 18 रन बने. अगले ओवर में बारी सूर्यकुमार यादव की थी, उन्होंने ड्वेन ब्रावो की पहली तीन गेंदों पर लगातार चौके जमा दिए. मुंबई का तीसरा विकेट 13वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (43) के रूप में गिरा, जिन्हें वॉटसन ने हरभजन से कैच कराया. सूर्यकुमार की 29 गेंदों की शानदार पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था.सूर्यकुमार और ईशान की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से 78 रन की साझेदारी की.पारी के 15वें ओवर में ताहिर को फिर वापस लाया गया.
उन्होंने ईशान किशन (40 रन, 29 गेंद, चार चौके, एक छक्का) को मार्क वुड से कैच कराकर चेन्नई को चौथी कामयाबी दिलाई. क्रीज पर अब पंड्या भाई, हार्दिक और क्रुणाल थे.16वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मार्क वुड को छक्का जमा दिया. इस ओवर में क्रुणाल ने दो चौके भी लगाए. ओवर में 19 रन बने.पारी के 18वें ओवर में ब्रावो ने पंड्या बंधुओं को महज तीन रन ही बनाने दिए. क्रुणाल ने इसकी भरपाई अगले ओवर में करते हुए मार्क वुड के ओवर में दो चौके और एक छक्के सहित 17 रन ठोक दिए. क्रुणाल (नाबाद 41,22 गेंद, पांच चौके और दो छक्के) और हार्दिक (नाबाद 22, 20 गेंद, दो चौके) की तेजतर्रार पारियों की मदद से मुंबई 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि पारी की आखिरी गेंद पर हार्दिक चोटिल हो गए.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


