विकेट पतन: 27-1 (वॉटसन, 3.4), 42-2 (रैना, 5.6), 42-3 (रायुडू, 6.3), 51-4 (धोनी, 8.3) ,75-5 (जडेजा , 11.6), 84-6 (चाहर, 12.6), 105-7 (हरभजन, 14.5), 118-8 (मार्क वुड, 16.3), 159-9 (ब्रावो , 18.6)
मुंबई इंडियंस की पारी: क्रुणाल पंड्या की जोरदार बल्लेबाजी
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंका जिसकी चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जमा दिया. आईपीएल 2018 की यह पहली बाउंड्री रही. ओवर में 5 रन बने.दूसरा ओवर शेन वॉटसन ने किया.इस ओवर में केवल दो रन बने.पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई को सफलता मिली जब चाहर ने लेविस (0)को एलबीडब्ल्यू कर दिया.पारी के चौथे ओवर में वॉटसन को रोहित शर्मा ने कवर्स के ऊपर से छक्का जमाया लेकिन इसी ओवर में वे ऐसा ही शॉट दोहराने की कोशिश में रायुडू को कैच दे बैठे.
रोहित ने 18 गेंद पर 15 रन बनाए.पांच ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 26 रन था.छठे ओवर में सूर्यकुमार यादव ने वॉटसन को पहले चौका और फिर छक्का जड़ा. इस ओवर में 13 रन बने.सातवें ओवर में हरभजन सिंह गेंदबाजी के लिए आए, इसमें 4 रन बने.आठवें ओवर में रवींद्र जडेजा आए जिनका स्वागत ईशान किशन ने दो चौके लगाकर किया. इसी ओवर में मुंबई का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा. हरभजन की ओर से फेंके गए पारी के 9वें ओवर में भी 10 रन बने.10 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 65 रन था.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


