मुंबई: आईपीएल 2018 के अंतर्गत शनिवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया मैच रोमांच की तमाम सीमाओं को पार कर गया. आखिरी क्षणों तक रोमांचक रहे इस मैच में चेन्नई ने एक विकेट से जीत हासिल की.

ड्वेन ब्रावो ने निर्णायक क्षणों में 68 रन (30 गेंद, तीन चौके और सात छक्के) की चमत्कारी पारी खेलते हुए इस जीत का संभव बनाया. टूर्नामेंट के इस उद्घाटन मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 165 रन बनाए. जवाब में खेलते हुए मुंबई टीम एक समय 105 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी और उसकी हार तय लग रही थी लेकिन ब्रावो ने कमाल करते हुए पारी के 18वें और 19वें ओवर में पलटवार करते हुए मुंबई से जीत छीन ली.


















