प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, स्किड ब्रेक ठीक ढ़ंग से नहीं लगने की वजह से ट्रेन ट्रैक पर बढ़ने लगी. रेलवे अधिकारी ने कहा कि तितलगढ़ से केसिंगा की ओर जाने वाली रेलवे लाइन में ढलान है, जिसकी वजह से ट्रेन आगे की और बढ़ गयी. बाद में रेल विभाग ने दो इंजन लेकर कोच को फिर से स्टेशन पर लाया और उसके बाद यात्रा शुरू हुई.

रेलवे ने कहा, “जब इंजन को ट्रेन के दूसरे छोर में जोड़ने के लिए डिब्बों से अलग किया जाता है तो उनके पहियों में स्किड ब्रेक यानी कोच को रोककर रखने के लिए प्रयुक्त ब्रेक लगाई जाती है. इस मामले में लगता है कि या तो स्किड ब्रेक लगाई ही नहीं गई या ठीक से नहीं लग पाई. विस्तृत जांच से ही इसका पता चल पाएगा.”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


