चेन्नई की पारी: ब्रावो ने असंभव को संभव बनाया
चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी की शुरुआत अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन ने की. मुंबई के लिए पहला ओवर मिचेल मैकक्लेंघन ने फेंका जिसमें रायुडू के चौके सहित 7 रन बने.दूसरे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी के लिए आए. ओवर में रायुडू और वॉटसन ने एक-एक चौका जमाया.तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए. ओवर में उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को केवल तीन रन बनाने दिए.पारी के चौथे ओवर में हार्दिक पंड्या ने शेन वॉटसन (16 रन, 14 गेंद,एक चौका, एक छक्का) को लेविस से कैच कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई.

वैसे इस ओवर में वॉटसन के छक्के समेत 12 रन बने. पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 39 रन था.पारी के छठे ओवर में हार्दिक पंड्या ने सुरेश रैना (4) को भी अपने भाई क्रुणाल पंड्या से कैच कराकर चलता कर दिया. इस झटके से चेन्नई टीम अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अंबाती रायुडू (22 रन, 19 गेंद, चार चौके) को नए गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने एलबीडब्ल्यू कर दिया.


















