उन्होंने बताया कि पहली बार टीबी का इलाज मात्र 8-10 हजार रुपये में हो सकता है लेकिन यदि दवाएं बीच में छोड़ी गयी और व्यक्ति को ड्रग रजिसटेंस टीबी हो गया तो इलाज का खर्च एक लाख रुपये तक पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी महिला को टीबी हो तो उसे गर्भधारण नहीं करना चाहिए ऐसा करने से टीबी का असर उसके बच्चे में भी हो सकता है।


















