यहां ‘मीम’ और ‘भीम’ अपने पुराने नारे को दोहराते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘मैं दलितों से भी कहना चाह रहा हूं कि आपका गरीब भाई आपके सामने खड़ा हुआ है.’ बता दें कि ओवैसी मीम का इस्तेमाल मुस्लिम, जबकि भीम लफ्ज़ का इस्तेमाल दलितों के लिए करते रहे हैं.
ओवैसी ने तीन तलाक पर रोकथाम के मकसद से लाए जा रहे नए कानून को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, इस कानून का मकसद मुस्लिम बच्चों को जेल में डालना और मुस्लिम महिलाओं को रोड पर लाना है. यही इस कानून का असल मकसद है.’

















