अली जियाद अल-सालेही दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई का ऐसा बूढ़ा हीरो है, जिसने 10 बच्चों और 20 पोते पातियों से भरा पुरा घर छोड़कर मोर्चा संभाला और 400 से भी ज़्यादा तकफ़ीरी आतंकवादियों को नरक पहुंचाकर सितम्बर के महीने में शहीद हो गया।

अपनी शहादत के बाद अल-सालेही अब इराक़ी लोगों के लिए एक महात्मा एवं संत बन चुके हैं, उनकी तस्वरें लोग घरों और दुकानों में लगाते हैं, उनकी प्रशंसा में कवि शायरी कर रहे हैं और उनकी उस स्नाइपर राइफ़ल को, जिससे उन्होंने 400 से भी अधिक आतंकवादियों को जहन्नुम पहंचाया, पवित्र शहर कर्बला के संग्राहलय में लोगों के प्रदर्शन के लिए रखा गया है।


















