नई दिल्ली: मुकेश अंबानी नीत रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक और धमाका करने वाली है. टेलिकॉम इंडस्ट्री में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा पेश करने के बाद रिलायंस जियो अब अपना बहुप्रतीक्षित फीचर फोन (4G VoLTE आधारित) इसी महीने पेश कर सकती है जिसकी कीमत जाहिर तौर पर फोन निर्माताओ के पसीने छुड़ा देने वाली लगती है. रिलायंस जियो अपने इस 4जी वोल्ट फोन की कीमत 500 रुपये तक रख सकती है.

इकनॉमिक्स टाइम्स की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में इस बाबत घोषणा की जा सकती है. यह बैठक 21 जुलाई को होनी है जिसमें रिलायंस जियो के नए टैरिफ प्लान को लेकर भी घोषणा की जा सकती है. वेबसाइट ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह बात कही.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


