फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद बदुरिया में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।

वहीं इससे पहले राज्य सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस की मदद की खातिर अर्धसैनिक बल बीएसएफ के 400 जवान वहां भेजे थे।
पुलिस ने बताया कि बसीरहाट अनुमंडल के बदुरिया में दो समुदायों के सदस्यों के बीच कल रात पोस्ट को लेकर झड़पें शुरू हुयीं। उसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


















