पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पार्लर से सात लड़कियों के साथ एक आयुष के डॉक्टर कमलेश यादव को बेहद आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पार्लर से काफी मात्र में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए लोगों में दो युवतियां हिमाचल प्रदेश की, दो अरुणाचल प्रदेश, दो फैजाबाद और एक जानकीपुरम की है। पुलिस के मुताबिक कमलेश यादव ही मसाज पार्लर का संचालक है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने पार्लर से सात लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। मसाज पार्लर का सरगना और संचालक कमलेश यादव मौके से फरार हो गया।



















