गोमतीनगर के विनय खंड 4 में एम वीडी प्लाजा में एक आयुर्वेदिक स्पा के नाम से मसाज पार्लर था। वहीं पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। इस मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके मौके पर 7 लड़कियों और 2 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को महिला थाने भेज दिया है।
मसाज के लिए आने वालों से तय होता था सौदा
पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के धंधे में संलिप्त युवतियां पहले लोगों को फोन कर उनसे बात करती थी। मसाज के बारे में उन्हें जानकारी देते थीं। मसाज के लिए 999 रुपये प्रति व्यक्ति से लिए जाते थे।



















