पुलिस के मुताबिक इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रजनी ने करीब 5 लोगों के सीडीआर मांगे और खरीदे थे. ठाणे पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह ने बताया, ‘ रजनी पंडित की भूमिका इस रैकेट में स्पष्ट रूप से सामने आई है. जो लोग घोटाले में शामिल हैं, देश के किसी भी कोने में छिपे हों बख्शे नहीं जाएंगे.’
रजनी के दो साथी भी गिरफ्त में
पुलिस ने दो अन्य जासूसों संतोष पंडगले (34) और प्रशांत सोनावाणे (34) को भी नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है. ये दोनों भी रजनी के साथ मलकर कॉल डीटेल्स बेचने का काम कर रहे थे. छानबीन में दिल्ली के भी एक आदमी का नाम सामने आया है और उसके खिलाफ भी जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है.


















