कौन है रजनी पंडित
54 वर्षीय रजनी एक पुलिस अधिकारी की बेटी हैं. रजनी ने मुंबई में मराठी लिटरेचर की पढ़ाई की है. रजनी 1991 से ही जासूसी का काम कर रही हैं. रजनी की टीम में 20 लोग बताए जाते हैं, एक दावे के मुताबिक वो अभी तक 75,000 केस सॉल्व कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें 57 अवार्ड भी मिल चुके हैं.
कैसे आई गिरफ्त में
पुलिस ने पहले समरेश झा नाम के एक जासूस को गिरफ्तार किया था और उसी से लीड मिलने के बाद रजनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. समरेश ने ही पुलिस को बताया कि गैरकानूनी तरीके से लोगों की कॉल डीटेल्स रिकॉर्ड करके बेचने का बिजनेस कर रही है.


















