जिन ललित मोदी से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की लाइन लगती थी। आज वही ललित मोदी से लोग कन्नी काटने लगे हैं। जो राजनेता उनके साथ अक्सर नजर आते थे। आज ललित मोदी के नाम मात्र से ही उन्हें अपना राजनीति करियर डगमगाता हुआ नजर आता है। ललित मोदी को लेकर देश की राजनीति में भी खूब उफान आए।

ललित मोदी ने अपने ट्वीट में सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया था जिसके बाद ललित मोदी के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए वर्तमान केंद्रीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा मदद करने का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ। सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे पर ललित मोदी को विदेश भगाने के आरोप लगे। इस प्रकरण के बाद ललित मोदी ने कई बार विवादित ट्वीट भी किए। ललित मोदी ने एक ट्वीट कर कई राजनेताओं के राज खोलने की धमकी भी दे डाली थी।


















