नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नौसेना के लिए बराक मिसाइलों समेत कई अहम रक्षा खरीदारियों को मंजूरी दे दी है।
14 मार्च को रक्षा मंत्री का पद संभालने वाले अरुण जेटली ने पहली बार रक्षा खरीद परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 860 करोड़ रुपये के रक्षा साजो-सामान की खरीद को मंजूरी दी गई।




















