इसके अलावा प्रीति जिंटा नेे किंग्स इलेवन पंजाब को खरीदा। इस आयोजन में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी जैसे देश के दिग्गज बिजनेसमैन भी कूद पड़े और उन्हें मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक दिया गया।

विजय माल्या ने बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर टीम खरीदी। क्रिकेट के साथ बॉलीवुड, कॉरपोरेट जगत को जोडकऱ ललित मोदी ने अपनी जीनियस बिजनेस आइडियल होने का परिचय दिया और इस तरह से आईपीएल में जबरदस्त फंडिग हुई और टीमों की नीलामी से लीग के लिए जबरदस्त पैसा आया। मैच के आयोजनों के दौरान भी ललित मोदी ने पैसा पानी की तरह बहाया। इससे वो कई बार राजनीतिज्ञों के निशाने पर भी आए।


















