आईपीएल का 10वां सीजन बुधवार से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर पूरे देश में आईपीएल की तैयारी जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर अचानक आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और आरसीए के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को लेकर उनके प्रशंसक भावुक हो गए और उन्हें आईपीएएल जैसा आयोजन के लिए धन्यवाद् देने लगे। मंगलवार को ट्विटर पर ललित मोदी देश में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग पर्सनालिटी रहे।



















