जयपुर। आईपीएएल यानि इंडियन प्रेमियर लीग को नए आयाम और ऊंचाईयों तक ले जाने वाले आईपीएल के पूर्व कमिश्रर ललित मोदी विदेश में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। उन पर (मनी लॉड्रिंग) देश का पैसा विदेश में अवैध तरीके से सैटेलमेंट करने का आरोप है।

लेकिन ललित मोदी अचानक आईपीएल के दसवें सीजन शुरु होने से पहले ट्विटर पर ट्रेंड कर गए। ललित मोदी की उनके प्रशंसकों ने जमकर तारीफ की। ट्विटर हैंडल पर ललित मोदी पर टैग होते पोस्टों से वो पहले ट्रेंड पर आ गए। ट्विटर पर देखते ही देखते हैशटैग #ForgottenHeroesofIPL ट्रेंड करने लगा।


















