आईपीएल टीम को महंगे दामों में बेचने और फडिंग करने का श्रेय भी ललित मोदी को जाता है। आईपीएल से फिल्मी सितारों को जोडऩे का आइडिया भी ललित मोदी का था। आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स का मालिकाना हक शाहरुख खान के पास है। शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान रॉयल खरीदी। हालांकि स्पॉट फिक्सिंग के चलते शिल्पा शेट्टी और उनके पति की मालिकाना हक की यह टीम आईपीएल में खेलने के लिए पांच सीजन के लिए बैन कर दी गई थी।



















