समाचार एजेंसी तसनीम ने सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से ख़बर दी है कि आप्रवासियों की गिरफ़्तारी को लेकर आले सऊद शासन ने एक बयान जारी करके कहा है कि यह कार्यवाही उन विदेशी नागरिकों के ख़िलाफ़ की गई है जो निरंतर श्रम कानूनों का उल्लंघन करते रहे हैं। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक़ अबतक तीन दिनों में 24 हज़ार विदेशियों को गिरफ़्तार किया गया है।
सऊदी सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक़, 15 हज़ार 702 लोगों को उनका वर्क प्रमिट समाप्त हो जाने के कारण गरिफ़्तार किया गया, 3 हज़ार 883 लोगों को अवैध रूप से सऊदी अरब में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है,



















