सऊदी अरब के प्रसिद्ध मुफ़्ती सलमान अलऔदा के बेटे अब्दुल्लाह अलऔदा ने मीडिया को बताया है कि सऊदी प्रशासन ने जेल में बंद मुफ़्ती के परिवार के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

अब्दुल्लाह अलऔदा ने कहा कि यह रियाज़ सरकार की ओर से लिया गया खेदजनक फ़ैसला है क्योंकि प्रशासन ने इस निर्णय के बारे में कुछ नहीं बताया कि किस बुनियाद पर लिया गया है। अब्दुल्लाह अलऔदा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि मारे भाइयों और बहनों के सऊदी अरब से बाहर निकलने पर रोक लग गई है जो बहुत खेद की बात है जबकि इसका कोई भी कारण नहीं बताया गया है। ईश्वर उन्हें मुक्ति दिलाए।



















