इस्राईली अख़बार यदीऊत अहारोनोत अपनी वेबसाइट पर न्यूयार्क में इस्राईली सुरक्षा व इंटैलीजेन्स अधिकारियों और सऊदी सुरक्षा व इंटैलीजेन्स अधिकारियों के बीच होने वाली बातचीत का कुछ ब्योरा जारी किया है।

इस्राईली ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद के पूर्व प्रमुख अवरायम हेलीवी ने अमरीकी दर्शकों के सामने पूर्व सऊदी इंटैलीजेन्स चीफ़ तुर्की फ़ैसल से बातचीत में मध्यपूर्व और फ़िलिस्तीन संकट से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की, ईरान के परमाणु समझौते और सीरिया में हुई लड़ाई भी पर भी चर्चा हुई।



















