उन्होंने आगे लिखा कि मेरे भाई छोटे हैं और कुछ ही महीना पहले एक दुर्घटना में मां का निधन हो गया, पिता को गिरफ़तार कर लिया गया और उन पर देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।
सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने सलमान अलऔदा से एकजुटता दर्शायी है।
गत सितम्बर महीने में सऊदी प्रशासन ने कई मुफ़्तियों को गिरफ़तार कर लिया था जिनमें सलमान अलऔदा भी शामिल थे।



















