कौन था टीपू सुल्तान?
– टीपू 18वीं सदी में मैसूर का राजा था। उसके पिता का नाम हैदर अली था। कुछ इतिहासकार उसे ‘टाइगर ऑफ मैसूर’ भी कहते हैं। उसका पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान साहब था। दावा किया जाता है कि टीपू ही भारत में पहली बार रॉकेट टेक्नोलॉजी लाया।

– ब्रिटिश कंपनी ईस्ट इंडिया से उसका विवाद 1799 तक चलता रहा। इसी साल उसकी मौत भी हुई थी। 1750 से 1799 तक वो मैसूर पर राज करता रहा।



















