बेंगलुरु.नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कर्नाटक सरकार को लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें टीपू सुल्तान की जयंती के प्रोग्राम्स में शामिल ना किया जाए। हेगड़े के मुताबिक- टीपू वास्तव में हत्यारा और बलात्कारी था।

हेगड़े स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री में राज्यमंत्री हैं। बहरहाल, हेगड़े के लेटर पर कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा- वो सरकार में मंत्री हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
– हेगड़े के लेटर पर सिद्दारमैया ने रिएक्शन दिया। मीडिया से बातचीत में कर्नाटक के सीएम ने कहा- वो सरकार का हिस्सा हैं, उन्हें इस तरह का लेटर नहीं लिखना चाहिए था। जहां तक टीपू सुल्तान की बात है तो वो अंग्रेजों के खिलाफ चार जंग लड़े।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


