मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदा कैबिनेट सहयोगी के बयान का समर्थन करते हुए शिवसेना ने कहा कि यदि मुंडे एक घंटे के लिए मुख्यमंत्री बनती हैं तो कोई बाधा नहीं आएगी। वह पलक झपकते ही फाइल पर हस्ताक्षर कर देंगी और इसके बाद मराठा आरक्षण का मुद्दा शांत हो सकता है।

पीएम मोदी पर शिवसेना ने कसा तंज
शिवसेना ने कहा, ‘जैसा कि मुंडे दावा कर रही हैं, अगर वह ऐसा कर सकती हैं तो फडणवीस क्यों नहीं?’ शिवसेना की यह तीखी टिप्पणी पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में प्रकाशित हुई है। मुंडे ने कहा था कि इस बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी संपर्क किया, जिसके बाद मुंडे के बयान को व्यापक रूप देते हुए शिवसेना ने कहा कि फडणवीस ऐसा क्यों नहीं करते। शिवसेना ने कहा, ‘मोदी अधिकांश समय दिल्ली से बाहर रहते हैं… उनकी देश व राज्यों की समस्याओं में कोई दिलचस्पी नहीं है…अधिकांश समय वह विदेशों में रहते हैं इसलिए फडणवीस सोच रहे होंगे कि अगर वह दिल्ली भी जाते हैं तो वहां किससे मदद मांगेंगे।’
फडणवीस के बचाव में उतरे राणे
नरायण राणे शुक्रवार को मुख्यमंत्री के बचाव में आगे आए। उन्होंने कहा कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण दे सकती है, इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं, लेकिन पहले समाज के लोगों से हिंसक रास्ता छोड़ना होगा।



















