मानहानि का केस किया है जय शाह ने
अमित शाह के बेटे जय अमित शाह ने संपत्ति की स्टोरी करने वाली ‘द वायर’ वेबसाइट के संपादक समेत सात लोगों के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस किया है.
जय शाह ने आरोपों पर क्या सफाई दी
जय शाह ने बयान जारी कर कहा, ”लोगों के मन में ऐसी छवि बनाने की कोशिश की गई कि मेरे व्यवसाय में सफलता मेरे पिता अमित शाह की राजनीतिक हैसियत की वजह से है. मेरा व्यवसाय पूरी तरह से कानून का पालन करता है जो कि मेरे टैक्स रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन से पता चलता है.”



















