नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी में गड़बड़ी के लग रहे आरोपों का आरएसएस ने बचाव किया है. आरएसएस ने अपने बयान में कहा है कि पहले आरोप लगाने वाले ये साबित करें कि आरोप गंभीर हैं, प्रथम दृष्टया आरोप साबित होते हैं तभी जांच होनी चाहिए.

आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, “भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच आवश्यक होती है, जांच के हिसाब से जो भी कार्रवाई होनी चाहिए वो हो. आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध होने के बाद ही कार्रवाई कर सकते हैं. आरोप लगाने वाले सिद्ध करें कि प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होते हैं या नहीं.”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


