वह आगे कहते हैं कि सभी का बताया गया है, “हम आपको सबूत दिखाएंगे और समस्या को सुलझा देंगे.”
चिकित्सा संकट और दुर्व्यवहार की अफवाह
होटल के बंद दरवाज़ों के पीछे 201 लोगों से पूछताछ किए जाने का अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन उन्हें होटल में अपना अधिक से अधिक समय बिताने के लिए कहा गया है. हालांकि, इनमें से अधिकतर यहां से निकलने का तरीका ढ़ूंढ रहे हैं.
एक अधिकारी ने रिट्स-कार्लटन का नया रजिस्टर निकाला, जिसमें सरकारी मंत्रालयों से लेकर शेयर बाजार, एक्स-बैंकर्स, मनी लॉन्ड्रिंग के विशेषज्ञ, जस्टिस तक शामिल थे. उन्हें 24 घंटे और हफ़्ते के सातों दिन इन केस को सुलझाने में मदद करने के लिए कहा गया है.


















