इस होटल के बाहर वहां रह रहे लोगों के साथ दुर्व्यवहार और उनके स्वास्थ संकट के बारे में अफवाहों की बात होती है.
मानवाधिकार के अधिकारी ने ब्रीफिंग में बताया, “यहां कुछ मेहमान बूढ़े हैं और कुछ मधुमेह, दिल से जुड़ी समस्याओं या अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं.”
वह कहते है कि डॉक्टर और नर्सों का एक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे काम करता है. वे सभी कमरों में जांच करते हैं और इसके अलावा उनकी ख़ास दवाइयों को उनके घर से भी मंगवाया जाता है.
होटल में चारों तरफ गुस्से और तनाव को देखा जा सकता था. क्योंकि जो लोग सत्ता संभाल रहे थे आज उन्हें उनकी मर्ज़ी के ख़िलाफ कैद किया गया है.
भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी बताते हैं कि, “अगर सर्जरी करोगे तो दर्द तो होगा ही और वैसे भी बाहर कुछ लोग इसलिए नाराज़ है क्योंकि उनके मालिक या उनके परिवार के सदस्य यहां हैं.”




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













