लेकिन वह साथ में कहते हैं, “जब फ़ीसदी की बात की जाए तो सऊदी के 99 फ़ीसदी लोग खुश हैं.”
जनता के हर सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है. एक युवा रीयल एस्टेट डेवलपर मुझसे कहते हैं, “यह आपकी घड़ी के खोने के बाद उसे फिर से वापस पाने जैसा है.”
“यह आपकी घड़ी है इसलिए आप इसे वापस पाना चाहते हो.”
एक प्रमुख कारोबारी कार्यकारी बताते हैं कि अब घूस मांगने से कोई डरता नहीं हैं. लेकिन “हमारी छानबीन सरकारी कार्यालयों की मदद से तेज़ी से हो रही है.”
लेकिन इसके साथ ही यह चिंता का विषय भी है. एक सऊदी डॉक्टर ने कहा, “यह एक बुरे सपने की तरह है. मेरे बेटे का मालिक अंदर है और हम सब चिंतित है.”


















