इसके लिए कुछ लोग यहीं होटल में रुकते हैं और कुछ अपना काम अपने दफ़्तरों से ही करते हैं. चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों समेत 500 से अधिक लोग शाही सरकार के ख़र्च पर रिट्ज़-कार्लटन में रहने के लिए पंजीकृत किए गए हैं.
आधिकारिक सूत्रों बताते हैं कि 4 फ़ीसदी लोगों का कहना है कि वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगें लेकिन 95 फ़ीसदी लोग कथित तौर पर एक मोटी रकम देकर यहां से आज़ाद होने को तैयार हैं.
मैंने जब अधिकारियों से होटल में बंदी किये गए लोगों की कुल संपत्ति करीब 800 अरब डॉलर के बारे में पूछा तो विशेष समिति के एक अधिकारी ने जवाब दिया कि, “अगर हमें 100 अरब डॉलर भी वापस मिल जाते हैं तो यह अच्छा ही है. “
वह समझाने के लिए एक सोने का कप का उठाते हैं, “आपने यह देखा है, इसकी कीमत दस डॉलर होनी चाहिए. लेकिन भ्रष्टाचार के साथ इसकी कीमत सौ डॉलर है.” फिर वह शहर के स्कूलों और अस्पतालों का उदाहरण देते हैं और बताते हैं कि उनकी लागत 10 करोड़ डॉलर है लेकिन उनकी कीमत एक तिहाई से भी कम होनी चाहिए.




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













