इसके अलावा वह अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों से मिल सकते हैं व फोन पर बात कर सकते हैं ताकि उनके व्यवसाय में किसी तरह की बाधा न आए. विज़िटर्स अपनी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए पीछे के दरवाज़े से आते हैं. वह ई-मेल भी कर सकते हैं, यहां इसकी सुविधा भी उपलब्ध है.
तड़के सुबह कुछ लोग जिम में कसरत कर रहे थे. झिलमिलाता स्विमिंग पूल एकदम खाली था. और एक गोल सकरी गली में म्युज़िक बज रहा था.
मुझे हमारे एस्कॉर्ट्स द्वारा चुने गए संदिग्ध के साथ एक मीटिंग करने करने के लिए कहा गया.
भूरे रंग की दाढ़ी में एक सऊदी व्यक्ति कहता है, “मैं अपने वकील के साथ अधिकतर समय अपने कमरे में हमारे केस पर बात करते हैं. और मैं अपने परिवार वालों से फोन पर बात कर लेता हूं, वे लोग मुझसे यहां मिलने आये ये मुझे पसंद नहीं.”




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













