सऊदी अरब की इस ख़ास सूची की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन हाई प्रोफाइल नाम अपने आप सामने आ गये. इनमें प्रसिद्ध अरबपति राजकुमार अलवलीद बिन तलाल का नाम भी शामिल है. जिनके पास ट्विटर और एप्पल से लेकर फॉर सीज़न होटल और लंदन के सेवॉय तक में शेयर्स हैं.
नेशनल गार्ड चीफ़ के प्रमुख रहे और क्राउन प्रिंस के चचेर भाई मितेब बिन अब्दुल्लाह भी इसमें शामिल थे. लेकिन उन्हें मंगलवार को रिहा कर दिया गया था.
हमने फ़िर अधिकारी से सवाल किया कि ऐसा कदम इन्हीं लोगों के ख़िलाफ़ क्यों उठाया गया दूसरे लोगों के ख़िलाफ़ क्यों नहीं, क्या ये उन दावों पर भी शक़ नहीं गहराता कि यह कठोर कार्रवाई शाही ख़ानदान के प्रतिद्वंद्वियों और आलोचकों के ख़िलाफ़ है?




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













