अपनी इस स्वीकारोक्ति से फ़्लेन ने ट्रम्प को बड़ा झटका दिया है क्योंकि इससे पहले तक वह ट्रम्प के पक्ष में बयान देते रहे थे। फ़्लेन ने अब कहा है कि उन्होंने इस समय वाइट हाउस में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर रूसी अधिकारियों से संपर्क किया था। फ़्लेन ने अपने इस इक़बालिया बयान के बारे में कहा कि मैंने अपने परिवार और देश के लिए जो उचित समझा उसके आधार पर अपनी ग़लती स्वीकार कर ली है।




















