माइकल फ़्लेन ने कई संवेदनशील मामलों में रूसी दूतावास से संपर्क का मामला सामने आ जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस बार दूसरा मामला भी सामने आया है जिसमें फ़्लेन ने सुरक्षा परिषद में इस्राईल की आलोचना पर आधारित प्रस्ताव के मामले में रूसी राजदूत से संपर्क साधा था।

फ़्लेन पर आरोप है कि उन्होंने वाशिंग्टन में रहते हुए रूस के हितों के लिए काम किया और राजनैतिक मामलों में मास्को के दौरे भी किए जो इंटेलीजेन्स के वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते फ़्लेन के लिए अनुचित बताए जाते हैं।



















