इस्राईल की सेना के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने यह बात स्वीकार की है कि हमारे भीतर हिज़बुल्लाह के हमलों का मुक़ाबला करने की क्षमता नहीं है।

इस्राईल की सेना के पूर्व अधिकारी जनरल अमीराम लेफ़ीन ने अपने लेख में लिखा है कि हिज़बुल्लाह, इस्राईल के लिए गंभीर ख़तरा है। यदीऊत अहरनूत समाचारपत्र में प्रकाशित इस लेख में कहा गया है कि क्या इस्राईल की कैबिनेट ने हिज़बुल्लाह का मुक़ाबला करने की कोई वास्तव में योजना बनाई है?



















