अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा क़रीबी सहयोगी माइकल फ़्लेन की नई स्वीकारोक्ति के बाद ट्रम्प की मुशकिलें बढ़ गई हैं।

माइकल फ़्लेन ने जांचकर्ताओं के सामने स्वीकार किया है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तथा सत्ता हस्तांतरण के समय रूसी दूतावास से संपर्क के बारे में एफ़बीआई के सामने झूठ बोला था। इस स्वीकारोक्ति के बाद इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि अलगे चरण में जांच का दायरा राष्ट्रपति ट्रम्प तक पहुंच जाए।



















