ग्लोबो चैनल को दिए एक इंटरव्यू में म्यूज़ियम के निदेशक ने इस घटना को ‘सांस्कृतिक त्रासदी’ कहा है.
म्यूजियम के एक लाइब्रेरियन एडसन वरगस डि सिल्वा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इस इमारत में लकड़ी से बने फ्लोर थे, साथ ही बहुत-सा सामान ऐसा था जिसमें आग लग सकती थी.
म्यूज़ियम के कर्मचारी पहले भी कई बार फंड की कमी की शिकायत कर चुके थे.


















