ब्राज़ील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में स्थित राष्ट्रीय म्यूज़ियम में लगी भीषण आग ने इस बेहद पुराने म्यूज़ियम को खाक कर दिया.
यह म्यूज़ियम ब्राज़ील में विज्ञान से जुड़ा सबसे पुराना संस्थान है. 
इस म्यूज़ियम में कई दुर्लभ चीजें संरक्षित थी, जिन्हें नुकसान पहुंचने की ख़बर है. यहां लगभग 2 करोड़ वस्तुएं रखी हुई थीं.
इस म्यूज़ियम में अब तक खोजे गए सबसे पुराने मानव अवशेष संरक्षित थे जिसे अमरीका में खोजा गया था. माना जा रहा है कि ये सभी चीज़ें आग में जल कर ख़त्म हो सकती हैं.
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और ना ही किसी के हताहत होने की ख़बर मिली है.
यह म्यूज़ियम जिस इमारत में था, वह पहले एक पुर्तगाली शाही परिवार का घर था. इसी साल इस म्यूज़ियम ने अपनी 200वीं वर्षगांठ भी मनाई थी.
यह आग रविवार शाम को तब लगी जब म्यूज़ियम को बंद कर दिया गया था.
ब्राज़ील के टीवी चैनल पर जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, उससे अंदाज़ा लग रहा है कि यह आग पूरी इमारत तक फ़ैल चुकी है.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


