लोगों के सपोर्ट का शुक्रिया। नतीजा बताता है कि लोग नेशनल कॉन्फ्रेंस के सपोर्ट में हैं।” बता दें कि 9 अप्रैल को हुई वोटिंग में बड़गाम में भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी और 120 लोग जख्मी हो गए थे। इस दौरान हुई वोटिंग में 7.13% वोट पड़े थे। सभी पत्थरबाज एक जैसे नहीं हैं…
– 14 अप्रैल को फारूख ने एक बार फिर कश्मीर के पत्थरबाजों का सपोर्ट किया था। उन्होंने दावा किया कि सभी पत्थरबाज एक जैसे नहीं हैं। फारूख ने यह सवाल भी उठाया कि क्या देश इनके बारे में और इनके भविष्य को लेकर चिंतित है? उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कई पत्थरबाज ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें सरकार पैसे देती हो।



















