10 छात्रों और छात्राओं को योग एंबेसडर बनाकर भेजा चीन
चीन में योग काफी लोकप्रिय है. हजारों की संख्या में भारतीय योग प्रशिक्षण चीन में लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं. इस साल के कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से आयुष मिनिस्ट्री ने 10 छात्रों और छात्राओं को योग एंबेसडर बनाकर चीन भेजा है. जो बीजिंग में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहां योग पर आयोजित कार्यशाला में योग के तरीकों और मानव स्वास्थ्य पर उसके असर को रेखांकित किया जाएगा.
भारतीय योग प्रशिक्षकों का चीन में अच्छा अवसर
चीन में योग काफी लोकप्रिय है लेकिन वहां योग प्रशिक्षकों की भारी कमी है. चीन में 10,800 से ज्यादा योग स्कूल हैं और लाखों की संख्या में लोग अभ्यास करते हैं. ऐसे में भारतीय योग प्रशिक्षकों के लिए चीन में काफी अवसर हैं. भारत सरकार इस दिशा में युवाओं को जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


