21 जून को दुनियाभर में विश्व योग दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं. एक तरफ जहां संयुक्त राष्ट्र की इमारत योग के रंग में रंगी नजर आई वहीं चीन में भी योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

चीन के विभिन्न हिस्सों में एक हफ्ते तक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. बीजिंग में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 1000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे.
भारतीय दूतावास की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
विश्व योग दिवस के मौके पर विश्व प्रसिद्ध ‘ग्रेट वॉल पर चाइना’ पर भी योग कार्यक्रम के आयोजन का नजारा दिखा. मंगलवार सुबह ‘ग्रेट वॉल पर चाइना’ पर भारतीय और चीनी योग प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया. बीजिंग में भी भारतीय दूतावास की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


