काहिरा । मिस्र के नॉर्थ सिनाई इलाके में मौजूद एक मस्जिद में शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने जुमे की नमाज अदा करने आए लोगों को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया। धमाके के बाद जब लोगों ने भागने की कोशिश की तो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग भी की।

इस हमले में 235 लोग मारे गए। सौ से ज्यादा घायल हो गए। किसी भी आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह मिस्र के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। मिस्र के अल अरिश शहर की अल-रावदा मस्जिद पर हमला हुआ।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


